1 د - ترجم

ईरान में एक करोड़ का नोट लेकर राशन लेने निकला शख्स, थैला भी नहीं भरा, रद्दी हो गई है करेंसी

जंग के बीच ईरान में ईरानी करेंसी की वैल्यू रद्दी के बराबर हो गई है. ईरान ने अब 10 मिलियन ईरानी रियाल यानी कि 1 करोड़ ईरानी रियाल का नोट जारी किया है. कुछ ही दिन पहले ईरान ने आधा करोड़ यानी कि 5 मिलियन के करेंसी नोट जारी किए थे. लेकिन ईरानी करेंसी की हालात इतनी बदतर है कि इससे बाजार और लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हुई. ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल है.

ईरान की अर्थव्यवस्था पिछले कई सालों से दबाव में थी. लेकिन 2025-2026 में ये संकट चरम पर पहुंच गया. दिसंबर 2025 में महंगाई दर 42.5% तक पहुंच गई, और कुछ रिपोर्ट्स में खाने-पीने की चीजों की महंगाई 70% से भी ज्यादा बताई जा रही है. अभी ईरान में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद महंगाई का स्तर सबसे ज्यादा है. दिसंबर 2025 में एक डॉलर की कीमत 14 लाख ईरानी रियाल थी.

image