3 часы - перевести

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात एक डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी अब मौत हो गई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दमकल विभाग के मुताबिक, ये बस राजस्थान से आई थी जो हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. उन्हें कॉल रात 1 बजकर 8 मिनट पर मिली. इस बस में तकरीबन 25 के आसपास यात्री सवार थे. कुछ घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. ये डबल डेकर बस नए नियमों का पूरी तरह पालन नहीं कर रही थी. इस डबल डेकर बस में सिर्फ एक मेन डोर था, जो अगले हिस्से में था. एकदम पीछे एक इमरजेंसी रास्ता है जो तोड़ा गया है. इसके अलावा जो पीछे की तरफ गेट होता है वहां सीट लगाई गई थी.

तीन दिन पहले जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भी एक बस हादसे का शिकार हो गई थी. हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने हाईवे पर जयपुर के चंदवाजी इलाके में पुलिया के पास एक बाइक को कुचल दिया था. इस बाइक पर चार लोग सवार थे, जिनमें से 3 दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के दौरान बस डिवाइडर के प्लांटेशन एरिया में घुस गई थी.

#delhiaccident #karolbagh #busaccident #jhandewalantemple #atcard #aajtaksocial

image