11 часы - перевести

जंग के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है, जिस कारण कई शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराया है. लेकिन एक शेयर युद्ध से पहले से गिर रहा है और निवेशकों को तगड़ा नुकसान करा चुका है. सिर्फ इस साल इस शेयर ने 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. इस गिरावट के कारण निवेशकों को 1.41 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC है. आईटीसी के शेयरों ने 2025 में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी, लेकिन 2026 में यह उससे भी ज्‍यादा गिर चुका है. ITC के शेयर आज लगातार चौथे सत्र में 300 रुपये के स्तर से नीचे कारोबार कर रहे हैं. यह चार्ट पर ओवरसोल्‍ड है और इसका आरएसआई 30 से नीचे गिरकर 28.9 पर आ गया है.

LINK IN BIO 🖇

#sharemarket #middleeastcrisis #stockmarketindia #atcard #aajtaksocial #atcreative

image