10 uur - Vertalen

श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (खजाना कक्ष) की बहुप्रतीक्षित गणना व सूचीकरण (इन्वेंट्री) प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी. श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढ़ी ने इसकी पुष्टि की है. बताया गया कि यह प्रक्रिया चैत शुक्ल पक्ष की सप्तमी के शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:12 बजे से 1:45 बजे के बीच प्रारंभ की जाएगी. इस समय का निर्धारण मंदिर के ज्योतिषाचार्यों व सेवायतों की सलाह से किया गया है, ताकि धार्मिक परंपराओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके.

image