1 d - Tradurre

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। कई देशों में ईंधन की कमी का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते सरकारें ऊर्जा बचाने के लिए सख्त कदम उठा रही हैं।

पाकिस्तान में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। बांग्लादेश में पढ़ाई ऑनलाइन कर दी गई है, जबकि चीन में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है।

थाईलैंड में एसी का इस्तेमाल सीमित करने और घर से काम करने की सलाह दी गई है। श्रीलंका में ईंधन बचाने के लिए एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, वहीं म्यांमार में गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन नियम लागू किया गया है।

फिलिपींस ने ऊर्जा आपातकाल घोषित कर दिया है और जरूरी सामान की सप्लाई बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया भी अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए नई रणनीतियां अपना रहे हैं।

भूटान में जेरिकैन में ईंधन बेचने पर रोक लगा दी गई है, जबकि वियतनाम में लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट और साइकिल इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

#middleeastconflict #energy #atcard #aajtaksocial

image