8 saat - çevirmek

देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनजीवन और किसानों पर असर पड़ सकता है.

IMD के अनुसार, अगले हफ्ते भी उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रह सकती है. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने के संकेत हैं, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य या थोड़ा सक्रिय रह सकता है.

हालांकि कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, लेकिन बारिश और बादलों की वजह से कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है.

#weatherupdate #imdalert #rainalert #stormalert #heatwave #indiaweather #atcard #aajtaksocial

[India Meteorological Department weather update, India rain forecast 2026, thunderstorm alert India, hailstorm warning IMD, heatwave temperature India 40 degree, northwest India weather, northeast India heavy rainfall]

image