11 saat - çevirmek

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है, जिसमें कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कम से कम 12 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले में अमेरिकी वायुसेना के रिफ्यूलिंग विमान को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे सैन्य ऑपरेशन्स प्रभावित हो सकते हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच टकराव खतरनाक मोड़ ले चुका है।

ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका था कि जहां-जहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, वे सभी ठिकाने उसके निशाने पर होंगे। अब इस हमले ने उस चेतावनी को हकीकत में बदल दिया है। इससे पहले भी इसी एयरबेस पर हमला हो चुका है, जिसमें एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई थी।

इस बीच, खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई सैनिकों को अपने बेस छोड़कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

#iranusconflict #middleeastcrisis #saudiarabia #breakingnews #missileattack #droneattack #atcard #aajtaksocial

image