4 ore - Tradurre

अस्मिता खेलो इंडिया लीग एवं फेडरेशन कप सॉफ्ट टेनिस में यूपी का जलवा
लखनऊ की जांबाज बेटी मरियम खान ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीते
खेलपथ संवाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों ने अस्मिता खेलो इंडिया लीग एवं फेडरेशन कप सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की जांबाज बेटी मरियम खान ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीते। पुरुष वर्ग में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेजोड़ खेल दिखाते हुए पदक जीते।

imageimage