5 ore - Tradurre

दिल्ली में हाई कोर्ट, स्कूल और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी श्रीनिवास लुईस को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने 1100 से ज्यादा फर्जी बम कॉल और ईमेल भेजे थे, जिनमें कई महत्वपूर्ण जगहों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। कुछ समय पहले दिल्ली हाई कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अब आरोपी को दिल्ली लाकर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन जगहों को निशाना बनाया था।

image