17 hrs - Translate

ईरान जंग में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार अपना कंधा तुड़वा बैठे हैं. इशाक डार पाकिस्तान की ओर से प्रमुख शख्सियत हैं जो ईरान वॉर में मध्यस्थता कर रहे हैं. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अहमियत दिखाने के लिए ईरान और इजरायल अमेरिका की लड़ाई में कथित मध्यस्थ की तरह काम कर रहा है.इसी दौरान रविवार 29 मार्च को पाकिस्तान की राजधानी इस्लाामाबाद में वे मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की एक बैठक को कॉर्डिनेट कर रहे थे.

यह घटना पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय में हुई. दरअसल वे मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे. इशाक डार रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक करने के लिए आगे बढ़ रहे थे. तभी उनका पैर फिसल गया और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े. इस दौरान उन्हें कंधों और पैरों में चोट आई थी.

अब उनके बेटे अली डार ने कहा है कि उनके पिता का कंधा टूट गया है. अली डार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, "इशाक डार साहब ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद, पूरे दिन दर्द दूर करने वाली दवाएं लेकर अपनी सभी अत्यंत महत्वपूर्ण बैठकें."

#ishaqdar |#shoulderfracture | #pakistan | #deputypm | #iranwar | #aajtaksocial | #atcard

image