उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये आ गए. जिस खाते में पहले महज 45 हजार रुपए हों, उसमें 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 586 रुपये देख परिवार के होश उड़ गए. लेकिन महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक रुपया नहीं निकाला.
बिछवा थाना इलाके के देवगंज गांव का यह मामला है. यहां एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां की निवासी एक महिला, जिसका खाता बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा में है, अचानक उस समय चर्चा में आ गई जब उसके मोबाइल पर करोड़ों रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया.
महिला के खाते में पहले महज 45 हजार रुपये जमा थे. जब उसके बेटे ने एटीएम जाकर बैलेंस चेक किया, तो स्क्रीन पर 9,99,49,586 रुपये (लगभग 10 करोड़) का बैलेंस देखकर वह दंग रह गया. परिवार को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल से एटीएम स्क्रीन का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इतनी बड़ी रकम सामने होने के बावजूद महिला और उसके परिवार ने लालच नहीं दिखाया. महिला ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी और का पैसा नहीं चाहिए और वे पूरी रकम वापस करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए खाते से एक भी रुपया निकालने की कोशिश नहीं की.
#manpuri #uttarpradesh #bankerror #atcard #aajtaksocial
[Manpuri, Uttar Pradesh, Bank of India, Bank account error, 10 crore deposit, Honest woman]