अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से चल रहा टकराव अगर और भड़कता है तो खाड़ी के अहम मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात के लिए तबाही वाले नतीजे होंगे। जाने-मामने अमेरिकी अर्थशात्री जेफरी सैक्स ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर UAE मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष में अपनी सक्रियता बढ़ाता है, तो उसे गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। UAE को खाड़ी में भारतीयों का दूसरा घर कहा जाता है। यहां किसी भी खाड़ी देश से ज्यादा भारतीय रहते हैं।
समाचार एजेंसी ANI के साथ एक इंटरव्यू में सैक्स ने कहा कि यूएई में दुबई जैसे बड़े शहर जंग के लिए तैयार नहीं हैं और वे हमले का मुख्य निशाना बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ नजदीकी बनाकर UAE बहुत बेतुकी तरह से फंस गया है। बढ़ते तनाव के बावजूद वह इसी रणनीति पर और ज्यादा जोर दे रहा है।
#uae #dubai #middleeast #iranisraelconflict #uspolitics #geopolitics #jeffreysachs #globaltension