7 saat - çevirmek

अपने प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक युवती के हाई वोल्टेज ड्रामे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। परिजनों द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती मोबाइल टावर के शिखर पर जा चढ़ी और आत्महत्या की धमकी देने लगी। मौके पर पहुँची पुलिस और रेस्क्यू टीम को उसे नीचे उतारने में घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल और सुरक्षा के आश्वासन के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस परिजनों और युवती की काउंसलिंग कर रही है ताकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

image