4 uur - Vertalen

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और जंग का असर अब दक्षिण एशिया तक साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती तेल और गैस की कीमतों के बीच बांग्लादेश गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। ऐसे हालात में बांग्लादेश ने अमेरिका से खास अपील की है कि उसे भी रूस से डीजल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दी जाए, ठीक उसी तरह जैसे भारत को दी गई थी।

बांग्लादेश का कहना है कि उसकी करीब 95% ऊर्जा जरूरतें आयात पर निर्भर हैं, और मौजूदा हालात में देश के लिए ईंधन की आपूर्ति बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए उसने रूस से लगभग 6 लाख मीट्रिक टन डीजल खरीदने की योजना बनाई है, ताकि कम से कम दो महीने की जरूरत पूरी हो सके।

सरकार लगातार अलग-अलग देशों से तेल और गैस खरीदने की कोशिश कर रही है, लेकिन वैश्विक बाजार में अस्थिरता और सप्लाई में रुकावट से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्तों पर तनाव का असर सीधा ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे आयात पर निर्भर देशों की चिंता और गहरी हो गई है।

इस बीच बांग्लादेश ने भारत का उदाहरण देते हुए अमेरिका से राहत की उम्मीद जताई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अमेरिका इस मांग को स्वीकार करता है या नहीं।

#bangladeshcrisis #energycrisis #globaloil #ussanctions #russiaoil #atcard #aajtaksocial

(Bangladesh Energy Crisis, Russian Diesel Imports, US Sanctions Waiver, India's Example, Global Oil Prices)

image