4 saat - çevirmek

'साज‍िश का श‍िकार मोनालिसा, ब्रेनवॉश किया गया' हैरेसमेंट के आरोपों पर बोले सनोज मिश्रा

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है. मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जानते हैं कि उन्होंने पूर विवाद पर किस तरह रिएक्ट किया है.

क्या बोले सनोज मिश्रा?

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देशवासियों में प्रणाम. कुछ दिन पहले Monalisa का लव जिहाद वाला मैटर हुआ. इसके बाद मैंने लव जिहाद और पीड़ित परिवार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया. मेरे अभियान की देशवासियों ने सराहना भी की और बहुत साथ भी दिया. लेकिन अब मामला थोड़ा अलग होता जा रहा है.

वो आगे कहते हैं कि जिहादियों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी जॉइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश कर रही हैं. आज आप देख रहे हैं कि कैसे उस बच्चे को समझा कर मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बातें कही जा रही हैं. कहा जा रहा है कि मैंने उसे गलत तरीके से छुआ. पता नहीं क्या... क्या.. जो भी है आप लोग देख ही रहे हैं. उसके बारे में मुझे कुछ बोलने की इसलिए जरूरत नहीं है, क्योंकि ये जिहादी किस तरह से ब्रेनवॉश करते हैं और कहां तक इसे लेकर जाते हैं. ये वही बच्ची है, जिसको जब मैं पढ़ाता था, तो मेरे बच्चे मुझसे नाराज हो जाते थे.

#sanojmishra #monalisa #atcard #aajtaksocial

image