6 Std - übersetzen

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। सोनहा थाना क्षेत्र के निवासी रवि नामक युवक ने अपनी पत्नी से कानूनी रूप से तलाक मिलने के बाद 9 किलोमीटर की कठिन 'दंडवत यात्रा' की। शादी के दो साल बाद से ही वैवाहिक कलह और मानसिक तनाव के कारण रवि ने भानपुर स्थित पौराणिक मां बैड़वा समय माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल गया, तो वह दंडवत यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचेगा।

हाल ही में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और पत्नी से अलग होने के बाद, रवि ने अपनी मन्नत पूरी की। उसने बिना अन्न-जल ग्रहण किए सुबह अपने घर से लेट-लेट कर यह 9 किमी की यात्रा शुरू की और शाम 6 बजे मंदिर पहुंचा। इस कठिन सफर में उसके घुटने लहूलुहान हो गए। रवि के साथ उसके माता-पिता और गांव के कई लोग गाजे-बाजे के साथ चल रहे थे। मंदिर पहुंचकर रवि ने विधिवत पूजा-अर्चना की और मन्नत पूरी होने पर देवी मां का आभार जताया।

image