1 d - çevirmek

आज केदारनाथ विधायक श्रीमती Asha Nautiyal जी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। महाविद्यालय परिसर में 550.93 लाख रुपए की लागत से परीक्षा भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विधायक जी ने निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। और अवगत कराया। कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए इस भवन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर छात्र हित के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए भवन के बनने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु इस प्रकार की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।

image