12 horas - Traduzir

बिहार के मुजफ्फरपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने की जिद में एक युवक करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. टॉवर पर चढ़ने के बाद युवक ने खुद ही पुलिस को फोन कर अपनी मांग रखी, जिसके बाद इलाके में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

घटना पारू थाना क्षेत्र के धरफरी वार्ड नंबर 9 की है. यहां रहने वाला युवक बुधवार की सुबह मुजफ्फरपुर जंक्शन के दक्षिणी गेट के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. सुबह-सुबह टॉवर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोग दंग रह गए और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई.

युवक हाल ही में पुणे से अपने घर लौटा था, जहां वह टाइल्स की दुकान में मजदूरी करता था. मंगलवार शाम वह दोबारा पुणे जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन बुधवार सुबह उसने अचानक यह कदम उठा लिया. वह एक लड़की से प्रेम करता है, जो देवरिया की रहने वाली है.

टॉवर पर चढ़े युवक ने खुद ही डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. उसने साफ कहा कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड को मौके पर नहीं बुलाया गया, तो वह टॉवर से कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की इस धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.

#muzaffarpur #bihar #mobiletowerdrama #atcard #aajtaksocial

[Muzaffarpur, Bihar, man climbs 300‑ft mobile tower, love drama, girlfriend, calls police, high‑voltage standoff, romantic protest, crowd gathers, police negotiation, rescue operation, viral incident, social media buzz, relationship demands]

image