डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान वॉर को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि हम ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. उससे कोई भी डील नहीं करने जा रहे हैं. 2 से 3 हफ्तों में बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं. अमेरिकी सेना अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बेहद करीब है.
उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से सुरक्षित करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि जो लोग उस रास्ते से तेल आयात करते हैं, उन्हें इसकी सुरक्षा में आगे आना चाहिए. अमेरिका उनकी मदद करेगा. ट्रंप के इस तरह के बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला.
ट्रंप के इस संबोधन से तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है. कल की तुलना में आज कच्चे तेल की कीमत करीब 8 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुकी है. जहां बुधवार तक सबकुछ सही लग रहा था, वहीं आज फिर से स्थिति बिगड़ती हुई दिख रही है.
कच्चे तेल का कॉन्ट्रैक्ट भारत समेत पूरी दुनिया के लिए महंगा हो चुका है. जहां बुधवार तक कच्चे तेल सस्ते रेट पर मिल रहे थे, वहीं अब कच्चे तेल 105 डॉलर या उससे भी ज्यादा कीमत पर मिल सकते हैं, क्योंकि कच्चे तेल कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. हर घंटे इसके दाम बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.
#donaldtrump | #crudeoilprice | #india | #business | #aajtaksocial | #atcard
( Crude Oil, Donald Trump, Business, India)