4 horas - Traducciones

समाज मर रहा है !
लीव इन को कौन मां बाप इजाजत देते ? बेशर्म लोग !
बच्चों को फ्रीडम दीजिए साथ में संस्कार, परवरिश, परिवार को भी समझाइये | लेकिन ये सब कहोगे तो so called modern लोग ट्रोल करेंगे | तो ठीक है फिर झेलते रहिए ऐसे केस
..............
रूह कपा देने वाली घटना – गुरुग्राम से आई इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर
दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाके गुरुग्राम से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। 19 साल की एक युवती के साथ उसके ही बॉयफ्रेंड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
युवती, जो सेक्टर-69 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी, उसके चरित्र पर शक के बाद आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने युवती के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइज़र डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं, उसे जबरन पेशाब पिलाने जैसी अमानवीय हरकत भी की गई।
पीड़िता की मां के मुताबिक, लड़की को 3 दिनों तक कमरे में बंद रखा गया, लगातार मारपीट की गई, चाकू से कई जगह काटा गया और बार-बार जलाया गया। पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर कहा था – “मेरे पास टाइम नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा…”
बताया जा रहा है कि युवती गुरुग्राम में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी और आरोपी से उसकी पहचान एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
पुलिस ने दिल्ली के नरेला निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
यह सिर्फ एक क्राइम नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सवाल है –
ल़डकियों को शादी के लिए कहो, तो पढ़ाई की बात कहेगी।
जब पढ़ने भेजो, तो शादी के बाद के सुख खोजने लगेगी।

image