उत्तर प्रदेश के मऊ के पुलिस जवान आकाश सिंह चर्चा में हैं, क्योंकि मंगलवार रात गोंडा रेलवे स्टेशन पर उन्होंने भागते चोर को पकड़ते हुए डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से अपने दोनों पैर खो दिए, उनके सहकर्मी उन्हें तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा विंग में रेफर किया गया, एक पैर का ऑपरेशन हो चुका है लेकिन उनकी हालत अभी नाजुक है.
30 वर्षीय आकाश सिंह सात साल पहले सेवा में आए थे, वे मऊ जिले के दोहरीघाट विकासखंड के खैरा मुहम्मदपुर गांव के निवासी हैं, परिवार में उनके माता-पिता, एक बड़ा भाई और एक बहन हैं, आकाश परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं, परिवार इस हादसे की जानकारी पाकर स्तब्ध है और समझ नहीं पा रहा कि यह सब कैसे और क्यों हुआ.
#akashsingh #gonda #railwayaccident #uppolice