चोरी की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि चोरों ने पूरा का पूरा चॉकलेट का जखीरा ही उड़ा लिया? यूरोप की सड़कों पर एक ऐसी 'मीठी डकैती' हुई है, जिसने नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी के होश उड़ा दिए हैं. करीब 4 लाख से ज्यादा किटकैट बार से भरा ट्रक बीच रास्ते से गायब हो गया है. मीडिया के मुताबिक, स्विट्जरलैंड की दिग्गज कंपनी नेस्ले का एक ट्रक 12 टन किटकैट लादकर इटली से पोलैंड की तरफ रवाना हुआ था. मंजिल आने से पहले ही ट्रक और उसका ड्राइवर, दोनों ही रहस्यमयी तरीके से ओझल हो गए. इस ट्रक में किटकैट की नई रेंज के करीब 4,13,793 चॉकलेट बार मौजूद थे. कंपनी ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और जांच एजेंसियां अब इस 'चॉकलेट मिशन' पर निकल पड़ी हैं.

#kitkat #viral #police #latestupdates #abpnews

image