10 часы - перевести

बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ था. जिसको लेकर बवाल मच गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. मामले में एक अभियुक्त ने सरेंडर किया है. जबकि वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया है.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बिहार के नालंदा ज़िले में एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसे सरेआम सड़क पर घसीटने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह घटना कुछ दिन पहले नूर सराय इलाके में हुई थी.

पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले से जुड़ी कोई भी आपत्तिजनक या संवेदनशील सामग्री साझा न करने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा, "इस घटना से जुड़ा वीडियो कुछ लोग ऑनलाइन साझा कर रहे हैं. यह एक गंभीर अपराध है और इससे पीड़िता की निजता के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 के प्रावधानों का भी उल्लंघन होता है."

#biharpolice | #bihar | #biharcrime | #aajtaksocial | #atcard

image