4 Std - übersetzen

उत्तर प्रदेश के देवरिया के मदनपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक थाने पहुंचकर गांव की ही युवती की हत्या करने की वारदात को स्वीकारने लगा. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए. युवती की गले में नायलॉन की रस्सी कसी हुई थी और उसका शव मौके पर पड़ा हुआ मिला. घटनास्थल पर नायलॉन की रस्सी का टुकड़ा व चाकू भी पुलिस को मिला है.

बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय थी. 10 दिन बाद उसकी बारात आनी थी, जिसको लेकर उसका प्रेमी नाराज था. ऐसे में उसने गुरुवार की सुबह मिलने के लिए युवती को गांव के बाहर अपने एक खाली मकान में बुलाया. वहां पर वह शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा. जिसपर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान आरोपी ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी और सुबह थाने सरेंडर करने पहुंच गया. जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई.

इधर गांव में काफी आक्रोश फैल गया. लोग आरोपी को बुलाने की जिद करने लगे. लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से एविडेन्स को कलेक्ट किया है.

#uttarpradesh | #deoria | #crimenews | #aajtaksocial | #atcard

( UttarPradesh, Deoria, Couple, UP Police )

image