13 hrs - Translate

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक नए और बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। ईरान के अंदर अब सिर्फ सैन्य ठिकानों ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के कई अहम इलाकों पर एयरस्ट्राइक की है, जिनमें ब्रिज, स्टील प्लांट, अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर शामिल हैं। तेहरान और इस्फ़हान जैसे शहरों में लगातार हमलों से भारी तबाही देखने को मिल रही है।

इन हमलों का असर सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थ सिस्टम, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि हजारों लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सिविलियन टारगेट्स पर हमले हो रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ माने जाते हैं। जिनेवा कन्वेंशन के अनुसार, अस्पताल, लैब और आम नागरिकों से जुड़े ढांचे पर हमला वॉर क्राइम की श्रेणी में आ सकता है।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप के बयान और हमले तेज करने के संकेतों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। दूसरी तरफ ईरान की सेना भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है, जिससे यह साफ है कि यह संघर्ष अभी थमने वाला नहीं है।

#iranwar #middleeastcrisis #worldnews #breakingnews #atcard #aajtaksocial

(Iran War, Middle East Crisis, Airstrike, Civilian Targets, Geneva Convention, War Crimes, US-Israel Attack)

image