अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित लगभग 14 किलोमीटर लंबी बॉर्डर रोड इस साल 1 जुलाई से बंद हो जाएगी. अमेरिकी प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया है. अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर अवैध प्रवासन और ड्रग तस्करी बढ़ने के चलते यह जरूरी हो गया है.

यह सड़क तकनीकी रूप से अमेरिका की मोंटाना राज्य की तरफ आती है, लेकिन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत की म्युनिसिपालिटी Warner County द्वारा इसका रख-रखाव किया जाता है. 1940 के दशक से यह सड़क दोनों देशों के लोगों के लिए खुली रही है. किसान और परिवार यहां आसानी से अपने पड़ोसियों से मिलने और खेतों में काम करने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते थे.

स्थानीय लोगों के लिए यह कदम “एक युग का अंत” है. कनाडा की तरफ रहने वाले Ross Ford ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के साथ उनका संबंध हमेशा बहुत मजबूत रहा है. वहीं मोंटाना की तरफ रहने वाले Roger Horgus ने याद किया कि बचपन में बच्चे इस सड़क को पार करके खेल-कूद और साइकिल चलाने जाते थे. उन्होंने कहा कि सड़क का बंद होना निराशाजनक है, कनाडाई हमेशा इस सड़क का अच्छा ख्याल रखते थे.

#america | #canada | #canadaborder | #security | #illegalimmigration | #aajtaksocial | #atcard

image