उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर अपराध करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कविनगर क्षेत्र में एक युवक को डेट के बहाने बुलाकर मारपीट और लूट की कोशिश की गई, जबकि ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये ठगे गए।
कविनगर इलाके में 2 अप्रैल को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी बलवंत सिंह को एक युवती ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया। युवती ने उन्हें गौड़ सिटी के पास मिलने के लिए कहा। शुरुआत में युवक को शक हुआ, लेकिन युवती के भरोसा दिलाने पर वह तय स्थान पर पहुंच गया।
#ghaziabadcrime #onlinefraud #cybercrime