14 horas - Traducciones

दिल्ली की सियासत से लेकर पंजाब और मुंबई तक इन दिनों एक चर्चा तेज़ हो रही है—कि आम आदमी पार्टी के युवा चेहरा राघव चड्ढा, अब कांग्रेस में आने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की एक महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष स्तर की नेता, पंजाब के सुपर CM कहे जाने वाले वरिष्ठ चेहरे और 2–3 बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ उनकी लगातार बातचीत चल रही है।
बताया जा रहा है कि यह सिर्फ सामान्य मुलाकातें नहीं हैं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक बदलाव की रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं। खास बात यह भी सामने आ रही है कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों के जरिए भी उनकी छवि और एंट्री को लेकर माहौल बनाया जा रहा है।
पंजाब की राजनीति में नई जगह बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करने की चाहत के बीच, राघव चड्ढा के लिए कांग्रेस एक नया प्लेटफॉर्म बन सकता है। वहीं कांग्रेस भी एक युवा, पढ़ा-लिखा और आक्रामक वक्ता अपने साथ जोड़कर नई ऊर्जा लाना चाहती है।
हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से अंदरखाने बातचीत की खबरें सामने आ रही हैं, उसने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

image