10 horas - Traduzir

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को 'X' कैटेगरी का सिक्योरिटी कवर दिया है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने वाले पेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सीआईएसएफ (CISF) के जवानों के पास रहेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में लिएंडर पेस की बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है. सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उन्हें केंद्र की सुरक्षा देने का फैसला लिया है.

टेनिस जगत के इस बड़े नाम को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद यह सिक्योरिटी कवर दिया गया है. अब लिएंडर पेस के साथ हर वक्त सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे.

बंगाल चुनाव के प्रचार के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कोताही न हो इसके लिए गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है.

लिएंडर पेस ने हाल ही में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है.

#leanderpaes #bjp #cisf #xcategorysecurity #westbengalelections #atcard #aajtaksocial

[Leander Paes, BJP join, X category security, CISF cover, West Bengal elections, election campaign, MHA security, Bengal politics, tennis star politics]

image