9 часы - перевести

राजस्थान में रविवार को सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। चिड़ावा शहर के एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी पारी में पहुंची एक युवती को महज एक मिनट की देरी के कारण एंट्री नहीं मिली। युवती काफी मिन्नतें करती रही, लेकिन नियमानुसार युवती को प्रवेश नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार, युवती समय सीमा खत्म होने के तुरंत बाद परीक्षा केंद्र पहुंची और अंदर जाने की गुहार लगाती रही। उसने परीक्षा में बैठने के लिए अधिकारियों से बार-बार निवेदन किया, लेकिन निर्धारित नियमों का हवाला देते हुए उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया।

#rajasthan #exam #student

image