10 करोड़ का ट्रेड पड़ा उल्टा... मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को घर में किया तबाह

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (5 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नई गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पूरी बल्लेबाजी प्लानिंग ध्वस्त हो गई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में शमी ने सिर्फ 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट झटके. यह सिर्फ एक शानदार स्पेल ही नहीं था, साथ ही एक कहानी थी जिसमें अतीत और वर्तमान आमने-सामने थे.

मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को डक पर आउट किया. फिर अपने अगले ओवर में पहली गेंद पर ट्रेविस हेड (7 रन) को पवेलियन भेजा. शमी की कातिलाना गेंदबाजी के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में सिर्फ 22 रन बनाए. यह वही टीम है, जिसने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पिछले मैच में 226 रन ठोके थे.

#hyderabad #srhvslsg #mohammadshami #atcard #aajtaksocial #aajtakcricket

[ Mohammad Shami | SRH Vs LSG | Hyderabad | Cricket News | IPL 2026 ]

image