4 heures - Traduire

मिनट भर की देरी सपनो पर भारी, परीक्षा केंद्र के बाहर बेसुध हुई युवती, सरकार और प्रशासन पर जमकर बिफर
राजस्थान में आज एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी पारी के दौरान एक युवती को करीब एक मिनट की देरी से पहुंचने के चलते प्रवेश नहीं दिया गया। युवती काफी मिन्नतें करती रही लेकिन नियमानुसार युवती को प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद युवती परीक्षा केंद्र के बाहर ही बेसुध हो गई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को उठाया और समझाने का प्रयास किया। होश में आने के बाद युवती बिफर गई और सरकार व प्रशासन पर बरस पड़ी। युवती ने कहा कि उसकी दो साल की मेहनत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार युवती ने सुबह ही प्रथम पारी का पेपर दिया था। दूसरी पारी के लिए एक से दो बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति थी। लेकिन युवती की मिनट भर की देरी उसके सपनो पर भारी पड़ गई।