बिहार के गया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर नहीं मिलने के कारण उनके पोते को मजबूरी में उन्हें स्कूटी पर बैठाकर दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि प्यारी देवी नाम की बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां न तो समय पर डॉक्टर मिले और न ही सही इलाज हो सका। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिवार ने उन्हें किसी दूसरे अस्पताल ले जाने का फैसला किया।
इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मरीज को वार्ड से बाहर ले जाने के लिए जब अस्पताल प्रशासन से व्हीलचेयर मांगी गई, तो कथित तौर पर उसे उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में मजबूर पोते ने अपनी बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाया और उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर निकल पड़ा।
#gaya #biharnews #healthsystem #hospitalnegligence #viralvideo #atreel #aajtaksocial
(Gaya Hospital Negligence: Magadh Medical College — No Wheelchair Available; Viral Video Highlights State of Healthcare System)