3 heures - Traduire

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भक्ति का एक भव्य नजारा देखने को मिला, जब अहमदाबाद से आए एक श्रद्धालु ने बाबा महाकाल के चरणों में करीब 70 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण अर्पित किए। दानदाता महेश भाई भगवानदास ठाकुर अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे और लगभग 30 किलो चांदी से निर्मित श्रृंगार सामग्री मंदिर समिति को सौंपी। दान की गई इन वस्तुओं में चांदी की पगड़ी, गंगाजली युक्त मुकुट, नागफन, सूर्यकिरण और चंद्रमा जड़ित मुकुट के साथ-साथ मुण्डमाला, कुंडल, गरुड़, डमरू और रुद्राक्ष माला जैसी कई अनमोल सामग्रियां शामिल हैं।

image