1 d - Traduzir

युद्ध विराम की घोषणा से पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है, भारत के लिए भी आज का दिन चौतरफा खुशियां लेकर आया है. शेयर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक, हर तरफ हरियाली और तेजी का माहौल है. छोटे-बड़े निवेशक सब झूम उठे हैं.

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्त तक युद्धविराम की खबरों ने वैश्विक बाजारों में उत्साह भर दिया है. बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई. भारतीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान ही निवेशकों को करीब 18 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई.

ईरान और अमेरिका के बीच संघर्षविराम ने सबसे पहले शेयर बाजार का माहौल बदल दिया है. भारतीय शेयर बाजार के लिए आज दिन बेहद शानदार भरा रहा है, वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों के भरोसे के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल देखा गया. निफ्टी करीब 900 अंक तक उछल गया और 24000 अंक को पार भी कर गया. सेंसेक्स में 3000 अंकों की उछाल देखने मिली.

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी आज काफी मजबूत स्थिति में दिखा. विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने जोरदार वापसी की है. डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 के स्तर पर पहुंच गया. सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, सोने-चांदी की कीमतें भी भागने लगी हैं. जिससे सोने और चांदी में निवेश करने वालों के चेहरे खिल उठे हैं. MCX पर सोना करीब 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,53,770 रुपये पर पहुंच गया है, यह तेजी वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग के कारण देखी जा रही है.

#indianrupee #stockmarket #sen**** #nifty #crudeprices #atcard #aajtaksocial

[Indian rupee strengthens, stock market rally, Sen**** & Nifty surge, falling crude oil prices, investor sentiment, global cues, market gains, forex market, equity boom, market capitalization, Dalal Street rally]

image