1 d - Traduzir

जिन हाथों में किताब, कलम और सपनों की नींव होनी चाहिए थी, उन्हीं हाथों में बीयर की बोतलें नजर आईं। सरकारी स्कूल की कुछ छात्राओं का सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद समाज में गहरी चिंता और नाराजगी का माहौल बन गया है। जिस स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वहीं से जुड़ा यह मामला सामने आना न केवल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि अभिभावकों के लिए भी बेहद शर्मनाक स्थिति बन गया है।

इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों की परवरिश, स्कूल अनुशासन और सामाजिक निगरानी में कहां चूक हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद माता-पिता का सिर शर्म से झुक गया है और लोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार व जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
.
.
.
.
.
.
.
.
#breakingnewsindia#breakingnews#viralnews#youthempowerment##indore_chronical