10 hrs - Translate

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 1 चौका और 5 छक्के शामिल रहे। आखिरकार शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट कर मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत दिलाई।

बुमराह दूसरे ही ओवर में गेंदबाजी के लिए आए थे। सामने थे वैभव सूर्यवंशी, पहली गेंद वैभव के स्लॉट में गिरी और वैभव ने बिना किसी संकोच के उसे छक्के के लिए उड़ा दिया। वैभव का ये साहस देखकर बुमराह बस मुस्कराए और वापस रन अप पर चले गए। दूसरी गेंद पर वैभव ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद यशस्वी ने सिंगल ली और चौथे गेंद पर फिर वैभव ने छक्का जड़ दिया। लेकिन इसके बाद बुमराह ने वापसी की और 5वीं और छठी गेंद डॉट डाली। यानी बुमराह ने कुल 5 गेंदें वैभव को फेंकी और इसमें वैभव ने कुल 13 रन बंटोरे।

बता दें कि बारिश के चलते ये मुकाबला करीब 2.30 घंटे की देरी से शुरू हुआ। और इसे 11-11 ओवरों को कराने का फैसला लिया गया था। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी थी।

#jaspritbumrah #vaibhavsuryavanshi #jagrannews

image