20 uur - Vertalen

आज बांसवाड़ा भाजपा कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। जो नारी शक्ति को समर्पित था। ख़ास बात यह थी कि मेरे अनुरोध पर पुरुष भाइयों ने मंच छोड़ा और महिलाओं को बैठने का अवसर दिया।
यह कार्यक्रम हमारे मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के निर्देश पर रखा गया, जिसका शक्ति की देवी माँ त्रिपुरा सुंदरी की पावन धरा से आग़ाज़ किया। नारीशक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के मस्तक पर स्वाभिमान का चन्दन है। इसके लिए मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार। जिनके नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद ने 2023 में मंजूरी दी गई। इसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसकी क्रियान्वति से महिलाएँ भी देश के भविष्य का फैसला करेंगी।
#narishaktivandan #jaijairajasthan #womenfirst

image