6 hrs - Translate

भारतीय जीवन दृष्टि के मूल में निहित “आरोग्यं परमं भाग्यं” के आदर्श की प्रेरणा के साथ समस्त प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरक आह्वान के अनुरूप, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना, नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना तथा विशेष रूप से भोजन में तेल की मात्रा में संयम रखते हुए मोटापे जैसे मूक शत्रु के विरुद्ध सजग रहना आज समय की आवश्यकता है।
आइए, हम सभी छोटे-छोटे सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाकर न केवल स्वयं को स्वस्थ रखें बल्कि एक सशक्त, सक्षम और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

image