10 ore - Tradurre

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायत के बाद रेल मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि कैटरिंग सेवा प्रदान करने वाली निजी कंपनी पर 50 लाख रुपये का दंड लगाया गया है।

यह घटना पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सामने आई। ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें डिनर के साथ परोसी गई दही में कीड़े दिखाई दे रहे थे। यात्री ने दावा किया कि केवल उसकी ही नहीं, बल्कि अन्य यात्रियों को दी गई दही में भी यही समस्या पाई गई।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए और जिम्मेदार एजेंसियों पर आर्थिक दंड लगाते हुए सख्त कार्रवाई की। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
.......................................................
#vandebharat #indianrailways #irctc #railwaynews #foodsafety

image