ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच सीजफायर का एलान तो हो गया है लेकिन पश्चिम एशिया में शांति नहीं हुई है। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत सहित कई स्थानों पर बमबारी की है।
इन विनाशकारी हमलों में अधिकारियों के अनुसार कम से कम 254 लोग मारे गए हैं और 1,165 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि लेबनान को युद्धविराम में शामिल नहीं किया जाएगा।
इजरायली हमलों के बाद लेबनान ने गुरुवार को शोक दिवस घोषित किया है, जिसमें देश भर में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक घायल हुए हैं।
#iranisraelwar #jagrannews