7 Std - übersetzen

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ताजनगरी आगरा को एक ऐतिहासिक सौगात दी. आगरा इनर रिंग रोड के करीब रहन कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 6466.37 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

सीएम योगी ने आगरा के शहरी विस्तार को नई दिशा देने के लिए 'ग्रेटर आगरा' टाउनशिप का भूमि पूजन किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नया शहर केवल स्मार्ट ही नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा. सरकार का लक्ष्य आगरा को सिर्फ एक पर्यटन स्थल तक सीमित न रखकर इसे एक आधुनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रेटर आगरा जल्द ही दूसरा नोएडा बनकर उभरेगा. यहां बड़ी- बड़ी कंपनियां आएंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उत्तर प्रदेश सरकार की ‘नए शहर प्रोत्साहन योजना’ के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इस महत्वाकांक्षी टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा. करीब 5142 करोड़ रुपये की लागत से रायपुर और रहन कलां क्षेत्र में 449.65 हेक्टेयर भूमि पर इसे विकसित किया जाएगा.

#yogiadityanath #agradevelopment #greateragra #urbandevelopment #atcard #aajtaksocial

[Yogi Adityanath, Agra, Greater Agra Township, urban development, smart city, city expansion, 325 development projects, 6466.37 crore investment, tourism, economic hub, cultural center, employment opportunities, UP Government]
parleaii

image