3 hrs - Translate

केरल में 140 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच केरल के त्रिशूर जिले के वानियामपारा से मतदान के दिन एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की वोट डालने के तुरंत बाद तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, विनोदन करीब एक घंटे से अधिक समय तक कतार में खड़े रहे. मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

#kerala #elections2026 #thrissur #voting #votingline #abpnews

image