3 horas - Traduzir

नर्मदा नदी का 11 हजार लीटर दूध से अभिषेक, 41 टन सामग्री और सोने-चांदी की आहुति

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित प्राचीन सातदेव क्षेत्र, जिसे सप्त ऋषियों की तपोभूमि माना जाता है, वहां एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ. संत शिवानंद महाराज के नेतृत्व में आयोजित 21 दिवसीय महायज्ञ के समापन पर 11 हजार लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक किया गया. दूध के टैंकर के जरिए किए गए इस जलाभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

18 मार्च से शुरू हुए इस आयोजन में प्रतिदिन 21 क्विंटल हवन सामग्री से महाहवन किया गया. पूरे आयोजन के दौरान करीब 41 टन हवन सामग्री, जड़ी-बूटियों के साथ सोना-चांदी की आहुतियां दी गईं. महायज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में नारियल अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया. समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की.

#sehore #narmadaabhishek #madhyapradesh #viralvideo #atreel #aajtaksocial

[Sehore Narmada Abhishek, 11000 litre milk, Narmada river ritual, Madhya Pradesh news, Pataleshwar Mahadev temple, religious event, milk offering, viral video, faith vs debate, Mahayagya, Sehore viral news]