♟️ उत्तराखंड के नन्हे शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी का कमाल!
हल्द्वानी के होनहार तेजस तिवारी ने बेहद कम उम्र में बड़ा इतिहास रच दिया है। उनका नाम अब लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।
👉 तेजस ने सिर्फ 5 साल, 5 महीने और 7 दिन की उम्र में FIDE रैंक हासिल कर दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ियों में जगह बनाई।
👉 इस उपलब्धि के लिए उन्हें जून 2024 में लिम्का बुक का प्रमाणपत्र जारी किया गया, जो उन्हें अप्रैल 2026 में औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।
📍 तेजस तिवारी हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं।
♟️ उन्होंने महज 3.5 साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था।
👉 छोटी सी उम्र में ही तेजस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
✨ यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।
#tejastiwari