23 ore - Tradurre

इसका रोना देखकर इसके पति की आत्मा को भी एक बार इसके कातिल न होने पर विश्वास हो गया होगा...
सच्चाई: जिस पति के सीने पर सर रखकर फूट-फूट कर पत्नी रो रही थी, आखिरकार उसी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ और पत्नी ही पूरी साजिश की मास्टरमाइंड निकली। मध्य प्रदेश के धार जिले में मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर इसे डकैती की घटना बताया जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना पहले से रची गई साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की पत्नी प्रियंका ने ही अपने परिचितों के साथ मिलकर घर में नकली डकैती का प्लान बनाया। घटना वाली रात घर में केवल पति-पत्नी के होने की जानकारी आरोपियों को दी गई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पत्नी ने खुद को बंधक दिखाने के लिए हाथ-पैर बंधवाए और घर का सामान भी अस्त-व्यस्त कराया, ताकि मामला असली डकैती लगे। बाद में पुलिस की सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। इस मामले में पुलिस ने प्रियंका और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में राजगढ़ जिले के रहने वाले कमलेश नाम के व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना के बाद आरोपियों को कुछ जेवर और 30 से 40 हजार रुपये नकद दिए गए। पहले लाखों की लूट की बात कही जा रही थी, लेकिन जांच में यह दावा भी फर्जी निकला। जांच के दौरान अवैध संबंध के एंगल सहित सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी व्यापारी को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया था। इस बार पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया।

image