10 часы - перевести

आज 1200 मेगावाट पुनात्सांगछू-I जलविद्युत परियोजना के बांध निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भूटान के ऊर्जा मंत्री श्री ल्योनपो जेम शेरिंग जी के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
पुनात्सांगछू-1 एवं 2 जलविद्युत परियोजनाएं भारत-भूटान ऊर्जा सहयोग की मजबूत आधारशिला हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ दोनों देशों के बीच विश्वास, पारस्परिक प्रगति और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करती हैं।
ये परियोजनाएं भूटान की आर्थिक समृद्धि को गति देने के साथ ही भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी स्थिरता प्रदान करती हैं।

image
image
image