6 horas - Traducciones

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एसीपी क्राइम प्रदीप नैन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक एक महिला समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 50 से ज्यादा नवजात बच्चों की तस्करी कर चुका है। गिरोह का सरगना लाडी जो पंजाब का रहने वाला है, फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

image