5 Std - übersetzen

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बाहरी इलाके में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसा मिला है, जिसने उन्हें हैरान कर दिया है। दरअसल, शिवालिक की तलहटी में जीवाश्मों को लेकर लगातार रिसर्च चल रहा है। इन शोधों के दौरान टीम को कुछ ऐसा मिला, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया। देहरादून के बाहरी इलाके में मोहन के पास शिवालिक की तलहटी में एक शोध के दौरान टीम को पहली बार जलीय जीवों के जीवाश्म मिले हैं। शिवालिक की तलहटी मूल रूप से केवल जमीनी जानवरों के अवशेषों के लिए जानी जाती थी। अब इस खोज ने वैज्ञानिकों की रिसर्च की दिशा में बदलाव के संकेत दिए हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि शिवालिक की तलहटी में रिसर्च टीम को खोज के दौरान इस क्षेत्र की प्रागैतिहासिक पर्यावरण के बारे में समझ को बदल सकती है। यह शिवालिक के प्लायोसीन युग के ताजे पानी के इकोसिस्टम की भी एक दुर्लभ झलक देता है। इसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ताजे पानी के जलीय जीवों का जीवाश्म 50 लाख से 25 लाख साल पुराना है।

image