24 heures - Traduire

‘पापा बचा लो,😭😭😭😭😭😭😭😭
आखिरी कॉल पर पिता से लगाती रही गुहार’, दहेज लोभियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में दहेज की लालच ने एक बार फिर एक नई जिंदगी को जलाकर राख कर दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के जुलाहा टोली (जोलहा टोली), वार्ड नंबर-12 में रहने वाली युवती खुशबू खातून (या खुशबू नेशा) को उसके ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मौत से पहले उसने अपने पिता को आखिरी फोन कॉल पर बार-बार गुहार लगाई — “पापा बचा लो… पापा बचा लो!” लेकिन गुहार सुनने वाला कोई नहीं था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी खुशबू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ एक परिवार की तबाही है, बल्कि दहेज प्रथा की क्रूर हकीकत को फिर से उजागर करती है।

image